झाझा. थाना क्षेत्र की बाराजोर पंचायत अंतर्गत छूछूनरिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर हुए पत्थरबाजी हुई. घटना की शिकायत करने थाने जा रहे तीन युवकों पर गांव के ही दर्जनभर लोगों द्वारा मारपीट करने मामला सामने आया है. घायल के परिजन नंदलाल साव ने थाने में आवेदन देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही राजेंद्र साव, महेंद्र साव समेत दर्जनभर लोगों ने पहले पत्थरबाजी की. सूचना मिलने पर डायल 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को थाने आने के लिए कहा. इसके बाद सोनू कुमार, संतोष कुमार व विनय कुमार बाइक पर सवार हो थाना आ रहा था, तभी आरोपितों ने रास्ते में तीनों युवक को रोक कर लोहे की रॉड और डंडा से तीनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, तथा मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
थाने में शिकायत करने जा रहे युवक से की मारपीट
थाना क्षेत्र की बाराजोर पंचायत अंतर्गत छूछूनरिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर हुए पत्थरबाजी हुई.
