लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक दल रवाना

जिले के पांच प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया.

जमुई. कला एवं सांस्कृतिक विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के पांच प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. इस से पहले बुधवार की सुबह समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक दल के सदस्यों को वाहनों से जिले के खैरा, सोनो, झाझा, चकाई और बरहट प्रखंड के लिए रवाना किया गया. इन प्रखंडों में नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जिले को नक्सल-मुक्त बनाने, बाल विवाह, दहेज प्रथा व नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में नुक्कड़ नाटक प्रभावी माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सकारात्मक संदेश जाता है. मौके पर शंभू ठाकुर, परशुराम रावत, रामानंद यादव, पप्पू कुमार मंडल, प्रतिमा कुमारी, कविता कुमारी, सुनील कुमार सुमन, सुजीत कुमार सहित नुक्कड़ नाटक दल के कई सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >