सम्राट के नेतृत्व में बिहार नयी ऊंचाई पर पहुंचेगा

बिहार की राजनीति में बुधवार का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

जमुई. बिहार की राजनीति में बुधवार का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि यह दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा और 13 करोड़ जनता की सेवा के लक्ष्य को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक सशक्त नेतृत्वकर्ता बनाता है. उनके नेतृत्व में राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण को नयी दिशा मिलने की उम्मीद है. इनके नेतृत्व में नई रोजगार सृजन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने, आधारभूत संरचना के विकास तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >