जमुई. शहर में एक कार बेकाबू होकर अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को टक्कर मार दी. इसके उपरांत जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के खड़गौर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद कार चालक मौके स्थल पर कार छोड़कर भागने में सफल रहा. इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायलों में नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ला निवासी अकबर अंसारी, महिसौड़ी मोहल्ला निवासी मो मोनू, मो अरबाज तथा मो गोलू शामिल हैं. बताया जाता है कि बीते मंगलवार की देर शाम एक कार नीमारंग से बाजार की ओर आ रही थी इसी दौरान भछियार मोहल्ला में बेकाबू होकर मो अकबर अंसारी को टक्कर मार दिया. इसके उपरांत पंचमंदिर के समीप बाइक सवार तीन अन्य युवकों को भी टक्कर मारते हुए सिकंदरा की ओर भाग रहा था. इसी दौरान खड़गौर के समीप कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कार को जब्त कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि उक्त कार भछियार मोहल्ला निवासी का ही है.
बेकाबू कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, कार पलटी, चालक फरार
शहर में एक कार बेकाबू होकर अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को टक्कर मार दी.
