बैडमिंटन में पुलिस ने पत्रकार को किया पराजित

पुलिस सप्ताह के मौके पर चकाई पुलिस की ओर से बुधवार की शाम चकाई थाना परिसर में बने बैडमिंटन कोर्ट पर पुलिस और पत्रकारों के बीच फैंसी बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया.

चकाई. पुलिस सप्ताह के मौके पर चकाई पुलिस की ओर से बुधवार की शाम चकाई थाना परिसर में बने बैडमिंटन कोर्ट पर पुलिस और पत्रकारों के बीच फैंसी बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, प्रो महेंद्र राय, व्यवसाय संघ के अजय कुमार मुन्ना, मनोज पोद्दार आदि ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रतियोगिता में पुलिस और पत्रकारों की टीम के बीच मैच हुआ. पुलिस टीम ने तीन-दो से जीत हासिल करने में सफल रही. विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार कर रहे थे जबकि पत्रकार संघ का नेतृत्व जयकुमार शुक्ला कर रहे थे. पुलिस टीम की ओर से थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, प्रभात राय, सुनील कुमार, मंटू कुमार जबकि पत्रकार संघ की ओर से पत्रकार जय कुमार शुक्ला, श्याम सिंह तोमर, अमित कुमार राय, विकास लहरी, धनंजय राय, सुधीर यादव आदि ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत आज फैंसी मैच का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजित किया जाएंगा. मौके पर लोजपा न्(आर) प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान, भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय, धर्मवीर आनंद, अभय पासवान, हर्ष नारायण सिंह, मो सिकंदर सहित दर्जनो खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >