गिद्धौर. प्रखंड के कोल्हुआ गांव में 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक बाबा धनश्याम स्थान के प्रांगण में श्रीश्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव सपरिवार प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा. यह आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री जयदेव जी महाराज की देखरेख में होगा. यज्ञ की शोभा बढ़ाने श्रीधाम वृंदावन से पधार रही सुप्रसिद्ध कथावाचिका किशोरी गौरी प्रिया जी श्रीमद्भागवत एवं शिव कथा का रसपान करायेंगी. वाराणसी के विद्वान यज्ञाचार्य अजय पांडेय जी के सानिध्य में उनकी टीम यज्ञ को विधिवत संपन्न करायेगी. कार्यक्रम का मार्गदर्शन सकलदेव यादव, वकील ललन पांडेय, सनातन धर्म महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य श्रीजयदेव जी महाराज कर रहे हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष ललन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार साव, सचिव नरेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय साव, उप सचिव पप्पू कुमार पांडेय, अधिक यादव, महायज्ञ की सफलता के लिए तल्लीनता से कार्य कर रहे हैं. आयोजन समिति के सदस्य उमेश पासवान, राजेश पासवान, सत्यनारायण यादव आदि ने बताया कि यज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं यज्ञ को ले पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है.
कोल्हुआ में 18 से 26 अप्रैल तक होगा शिव शक्ति महायज्ञ
प्रखंड के कोल्हुआ गांव में 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक बाबा धनश्याम स्थान के प्रांगण में श्रीश्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव सपरिवार प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा.
