लगातार बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

बिजली आपूर्ति में हो रहे लगातार कटौती के विरोध में पैरा मटिहाना पंचायत के मटिहाना चौक पर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.

सोनो. बिजली आपूर्ति में हो रहे लगातार कटौती के विरोध में पैरा मटिहाना पंचायत के मटिहाना चौक पर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि बटिया फीडर से हमें बिजली की आपूर्ति होती है लेकिन बीते कुछ दिनों से रात में बिजली लंबे समय के लिए काट दिया जाता है जिससे इस उमस भरी गर्मी में हमलोग ठीक से सो नहीं पा रहे है. अन्य कई जरूरी कार्य में भी बाधा हो रही है. मौके पर इकबाल रहमान, नरेश मंडल, द्वारिका दास, रिजवान अंसारी, मंजर आलम, मो सोनू, मो नियाज़ अंसारी सहित अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >