दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन से भक्तिमय माहौल

नरगंजो स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन व अष्टयाम का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया.

झाझा. नरगंजो स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन व अष्टयाम का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया. मंदिर के पुजारी जीतू पंडित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस समय दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. इस वर्ष भी मंदिर के बगल स्थित नदी से कलश शोभायात्रा निकाली गयी और हरिकीर्तन का आयोजन शुरू की गयी. यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुख, शांति, खुशहाली के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता रहा है. उन्होंने बताया कि दूर-दराज से श्रद्धालु इस हरिकीर्तन में शामिल होने आ रहे है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >