जमुई पुलिस को बड़ी कामयाबी, टॉप-10 अपराधी विशाल उर्फ टाइगर गिरफ्तार

जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी विशाल सिंह उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है.

जमुई. जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी विशाल सिंह उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी थाना खैरा अंतर्गत सगदाहा गांव का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमुई जिला आसूचना इकाई की टीम ने सिकंदरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इसे महादेव सिमेरिया से गिरफ्तार किया गया है. इसके ऊपर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. खैरा थाना में उसके विरुद्ध बीएनएएसएस व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गिरफ्तारी में इन अधिकारियों की रही भूमिका:

छापेमारी पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, पीटीसी किशन कन्हैया व जिला आसूचना इकाई जमुई की टीम शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >