पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार की देर संध्या को झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के सोहजना चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया.

झाझा. प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार की देर संध्या को झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के सोहजना चौक के समीप झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिन्हा, पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी के सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनो��� वाहन का जांच की गयी. जांच के दौरान 32 हजार रुपये जुर्माना भी विभिन्न वाहनों से वसूला गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन के कागजात की जांच की गयी .इस दौरान बिना हेलमेट या सही कागजात के साथ न चल रहे वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >