पुलिस ने साइकिल चोर सरगना को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइकिल चोर सरगना को गिरफ्तार कर लिया है.

सामान खरीदने वाला कबाड़खाना मालिक भी गिरफ्तार, चोरी की आठ साइकिल बरामद

झाझा. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइकिल चोर सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. इसके मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने चोरी के सामान खरीदने वाले कबाड़ी मलिक को भी गिरफ्तार किया है. कबाड़खाना से पुलिस ने आठ साइकिल भी बरामद की है. बीते गुरुवार को आदर्श थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि लगातार छात्रों की साइकिल की चोरी की सूचना मिल रही थी. इसमें एमजीएस के छात्र आकिब अंसारी के अलावा सुंदरीटांड़ गांव निवासी लालदेव दास समेत कई लोगों ने साइकिल चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया था. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की देखरेख में लगातार छापेमारी की गयी. इसी दौरान झाझा के एक कोचिंग सेंटर के पास से एक चोर को साइकिल की चोरी करते देखा गया. थानाध्यक्ष को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ लिया गया. जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम चरघरा मोहल्ला निवासी कपिलदेव पासवान का पुत्र चंदन कुमार पासवान बताया. उसने बताया कि अब तक सैकड़ों साइकिल की चोरी की है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि छापेमारी दल में झाझा सीडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी निधि कुमारी के अलावा अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >