साइकिल यात्रा मंच के सदस्यों ने किया पौधरोपण

साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों ने रविवार को हरेराम कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मुहल्ला में पौधरोपण किया.

जमुई. साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों ने रविवार को हरेराम कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मुहल्ला में पौधरोपण किया. जहां उपस्थित मुहल्ले वासी को पौधरोपण के महत्व से अवगत कराया गया. लोगों को बताया गया कि जल संकट की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए. वहीं सदस्य राहुल ऋतुराज ने लोगो से अपील किया कि घर बनाते समय परिसर में पौधों के लिए जगह अवश्य छोड़े, जिससे स्वच्छ हवा और जल का संरक्षण हो सके.इस दौरान अजीत कुमार, संजय कुमार, संदीप रंजन, विशाल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >