दिन भर लगते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

सावन मास के दूसरे सोमवारी को लेकर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही.

खैरा. सावन मास के दूसरे सोमवारी को लेकर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही. सोमवार को सुबह से ही भगवान शिव को जलाभिषेक करने को शिवभक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने दूध, पुष्प, बिल्व पत्र अर्पित कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की. हर-हर महादेव, बोलबम के नारे एवं शिव जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. अतिप्रसिद्ध गिद्धेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की यहां सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही. क्षेत्र के खैरा शिवालय शिव मंदिर, झिकुटिया महादेव मंदिर सहित अन्य शिवलयों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >