चमार महासंघ ने बाल विवाह पर रोक लगाने पर की चर्चा

चमार महासंघ के बैनर तले चकाई प्रखंड अंतर्गत आसहना गांव में एक अति आवश्यक बैठक रविवार को बुलाई गई.

सरौन. चमार महासंघ के बैनर तले चकाई प्रखंड अंतर्गत आसहना गांव में एक अति आवश्यक बैठक रविवार को बुलाई गई. बैठक में मृत्यु भोज में अनावश्यक रूप से खर्चा से बचने, बाल विवाह को रोकने, लड़कियों को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ाने, विद्यालय भेजने, बेटा बेटी को समान रूप से अधिकार देने जैसे कुरीतियों पर बारी-बारी से चमार महासंघ के सदस्यों ने जागरूक किया. बैठक की अध्यक्षता राधे दास ने की. तथा मंच संचालक गुल्टेन दास के द्वारा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कांग्रेस दास, प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास, संयोजक प्रकाश राज अम्बेडकर, महामंत्री बालेश्वर दास, कोषाध्यक्ष राजेंद्र दास, देवेंद्र दास, राजेश दास, बिनोद दास, राजकिशोर दास, मनोज दास, रावण दास, उषा कुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >