लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के समन्वयकों की हड़ताल जारी

काम हो रहा प्रभावित

बरहट. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के प्रदेश संघ के आह्वान पर बरहट प्रखंड के समन्वयक आठ अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल के चलते लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे कार्य ठप पड़े हैं. प्रखंड समन्वयक अनूप कुमार पोद्दार ने बताया कि यह हड़ताल 13 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है. उन्होंने बताया कि संघ का एक शिष्टमंडल दो बार ग्रामीण विकास विभाग के साथ वार्ता कर चुका है. हालांकि स्पष्ट आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मांगों की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इससे कर्मियों में गहरी नाराजगी है. उन्होंने बताया प्रमुख मांगें में प्रखंड समन्वयकों पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई पर रोक, मानदेय का पुनरीक्षण, सेवा अवधि को बिना शर्त 60 वर्ष तक बहाल करना, पद पर प्रत्यार्पण, फिटमेंट और अनुभव आधारित प्रोत्साहन, दुर्घटना व मृत्यु लाभ की सुविधा, कर्मियों का स्थानांतरण उनके जिले या निकटतम क्षेत्र में करना आदि शामिल है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब तक सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है. तबतक हड़ताल जारी रहेगी. गौरतलब है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर एक अहम योजना है और समन्वयकों की हड़ताल से इसका संचालन प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >