एडीआरएम ने झाझा स्टेशन का किया निरीक्षण, मेमू कार शेड और जली रैक की भी ली जानकारी

एडीआरएम राजीव कुमार ने झाझा रेलवे स्टेशन का दौरा कर मेमू कार शेड, रनिंग रूम सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया. उन्होंने परिचालन, सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की.

Jhajha Railway Inspection: झाझा. एडीआरएम राजीव कुमार (परिचालन) ने बुधवार को झाझा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेमू कार शेड, रनिंग रूम सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया. उन्होंने यातायात यान, स्वास्थ्य यान समेत झाझा में खड़े अन्य रेलवे यानों का भी निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की जानकारी ली.

मेमू कार शेड में अधिकारियों के साथ की बैठक

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम राजीव कुमार ने मेमू कार शेड में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की. बैठक में शेड के रखरखाव, संसाधनों की उपलब्धता और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. अधिकारियों से शेड में प्रतिदिन होने वाले कार्यों और आवश्यक संसाधनों की जानकारी भी ली गयी.

पिछले वर्ष जली रैक की भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान पिछले वर्ष जली रैक से संबंधित मामले का भी गहन अध्ययन किया गया. अधिकारियों से घटना से जुड़े तथ्यों और उसके बाद की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई. रेलवे की ओर से शेड में सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गयी.

दानापुर मंडल के लिए महत्वपूर्ण है झाझा मेमू कार शेड

एडीआरएम राजीव कुमार ने बताया कि झाझा मेमू कार शेड दानापुर मंडल का एक महत्वपूर्ण शेड है. यहां प्रतिदिन दर्जनों रैक का रखरखाव और संबंधित कार्य किया जाता है. ऐसे में मंडल से लेकर जोनल स्तर तक के अधिकारियों का इस शेड की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रहता है.

मेंटेनेंस और संसाधनों की भी हुई समीक्षा

एडीआरएम ने बताया कि नियमित निरीक्षण के दौरान शेड में होने वाले मेंटेनेंस और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की जाती है. इसके अलावा उपलब्ध मशीनों, उपकरणों और अन्य संसाधनों की स्थिति की जानकारी भी ली जाती है, ताकि परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके.

नियमित निरीक्षण का हिस्सा है दौरा

राजीव कुमार ने कहा कि रेलवे अधिकारियों का इस तरह का निरीक्षण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. समय-समय पर निरीक्षण के माध्यम से परिचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाती है. इसका उद्देश्य रेलवे संसाधनों का बेहतर उपयोग और परिचालन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है.

ये अधिकारी रहे मौजूद

Jhajha Railway Inspection: निरीक्षण के दौरान वरीय डीएसओ गौरव कुमार, डीईई शिशिर नगरिया, मेमू कार शेड अभियंता संजय कुमार, स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता, अभियंता संजय कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >