हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के गंडक पुल से खुदकुशी करने के उद्देश्य से एक युवक ने छलांग लगा दी. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने स्थानीय नाविक की मदद से युवक को नदी से निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर नगर नया गंडक पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी. युवक को नदी में कूदते देख राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हाइवे पर खड़ी डायल 112 की टीम ने नदी किनारे पहुंच कर नाविक एवं गोताखोर की मदद से युवक को निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया कि पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था, लेकिन डायल 112 की तत्परता के कारण युवक की जान बचा ली गयी. युवक के परिजनों ने इसके लिए डायल 112 की पुलिस के प्रति आभार जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
