वैशाली: जंदाहा में मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

जंदाहा के चक फरीदाबाद में मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hajipur News: जंदाहा थाना क्षेत्र के चक फरीदाबाद गांव में मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को जंदाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बाजार से घर लौट रहे युवक से छीना मोबाइल

जानकारी के अनुसार, चक फरीदाबाद गांव निवासी सत्यम कुमार बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सुनसान स्थान पर अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उसे निशाना बनाया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. मोबाइल छीनने के बाद दोनों युवक बाइक से बाया नदी की ओर भागने लगे.

शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण, पीछा कर पकड़ा

मोबाइल छीने जाने के बाद सत्यम कुमार ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों युवकों का पीछा शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों को पकड़ लिया.

इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंदाहा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जंदाहा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले गए.

पूछताछ में दोनों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान अदलपुर पंचायत के जसपरहा गांव निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र भोलू कुमार और अरविंद राय के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवक पहले भी इस तरह की किसी घटना में शामिल रहे हैं या नहीं. वहीं, ग्रामीणों की तत्परता से मोबाइल छीनकर भाग रहे दोनों युवकों के पकड़े जाने से क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >