हर घर तिरंगा अभियान: हाजीपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा और साइकिल रैली, हजारों लोग हुए शामिल

हाजीपुर में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा और साइकिल रैली का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विधायकों की उपस्थिति में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए.

Hajipur Har Ghar Tiranga Abhiyan: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को हाजीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं साइकिल रैली निकाली गयी. सुबह करीब 9 बजे अक्षयवट राय स्टेडियम से तिरंगा यात्रा और साइकिल रैली की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक संजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के माहौल में हुई. लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया. इसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ प्रस्तुत किया गया. स्टेडियम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.

हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया गया रवाना

इसके बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा और साइकिल रैली को रवाना किया. यात्रा में हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. भारत माता की आकर्षक झांकी भी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही. पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और तिरंगे से हाजीपुर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा. यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया.

Also Read: शराबबंदी के 10 साल, बिहार में आखिर क्या-क्या बदला? आंकड़ों से समझिए एक-एक बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >