प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण और दिव्यांग शिक्षकों के यात्रा भत्ते की मांग, शैक्षिक महासंघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

Hajipur News : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वैशाली इकाई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. प्रधान शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का वेतन संरक्षण के अनुरूप संधारण कराने और दिव्यांग शिक्षकों को यात्रा भत्ता भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

Hajipur News : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वैशाली इकाई के जिला प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को विभिन्न शिक्षकीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का वेतन संरक्षण के अनुरूप संधारण कराने तथा दिव्यांग शिक्षकों को यात्रा भत्ता भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की.

प्रधान शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारित करने की मांग

संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ से जिले में कार्यरत प्रधान शिक्षकों की सेवा पुस्तिका वेतन संरक्षण के अनुरूप अविलंब संधारित कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में विलंब होने से शिक्षकों को कई प्रशासनिक और वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

दिव्यांग शिक्षकों के यात्रा भत्ते के भुगतान का उठाया मुद्दा

प्रतिनिधिमंडल ने दिव्यांग शिक्षकों को नियमानुसार यात्रा भत्ता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी. इस पर डीईओ ने बताया कि निदेशक स्तर से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद यात्रा भत्ते के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

डीईओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

डीईओ ने प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण से संबंधित आदेश निकालने के लिए लिपिक सरोज कुमार को आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला महामंत्री दिलीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार, दिलीप कुमार, सुधांशु कुमार प्रभाकर एवं अजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : हाजीपुर में 24 जुलाई को लगेगा सोलर मेला, एक ही जगह मिलेगी आवेदन, लोन और सब्सिडी की सुविधा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >