सोनपुर मंडल के 7 स्टेशनों और 8 रेलवे कॉलोनियों में चला स्वच्छता अभियान

सोनपुर मंडल में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत 7 प्रमुख स्टेशनों और 8 रेलवे कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया. यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया.

Hajipur News : हाजीपुर पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया. मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ यात्रियों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था.

7 प्रमुख स्टेशनों पर हुआ अभियान

अभियान के तहत सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और नवगछिया समेत सात प्रमुख स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके अलावा आठ रेलवे कॉलोनियों में भी स्वच्छता गतिविधियां चलायी गयीं.

रैली निकाल यात्रियों को किया जागरूक

अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता रैलियां निकाली गयीं. रेलवे कर्मियों और स्वयंसेवकों ने यात्रियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. उन्होंने यात्रियों से कूड़ेदान का ही इस्तेमाल करने और प्लास्टिक समेत अन्य कचरा खुले में नहीं फेंकने की अपील की.

स्वच्छता को आदत बनाने की अपील

मंडल प्रशासन ने आम नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से रेलवे परिसरों को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सकता है. अभियान के माध्यम से रेलवे ने स्वच्छता के साथ जनभागीदारी का संदेश भी दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >