Hajipur News: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. श्रद्धालुओं की सुखद और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना-मधुपुर और आरा-जसीडीह मार्ग पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि बख्तियारपुर-मोकामा-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते पटना और मधुपुर के बीच प्रतिदिन तथा आरा और जसीडीह के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा.
1. मधुपुर – पटना – मधुपुर प्रतिदिन श्रावणी मेला स्पेशल
- गाड़ी संख्या 03555 (मधुपुर से पटना): यह ट्रेन 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन मधुपुर से रात 20:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह जसीडीह (21:00 बजे), झाझा (22:25 बजे), किउल (22:33 बजे) और मोकामा (00:58 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 04:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
- गाड़ी संख्या 03556 (पटना से मधुपुर): यह ट्रेन 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पटना जंक्शन से सुबह 04:30 बजे रवाना होकर मोकामा, किउल, झाझा और जसीडीह के रास्ते दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी.
2. आरा – जसीडीह – आरा साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल
- गाड़ी संख्या 03270 (आरा से जसीडीह): यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को आरा से रात 00:15 बजे खुलेगी. यह दानापुर (01:42 बजे), पटना (02:40 बजे), किउल (07:44 बजे) और झाझा के रास्ते दोपहर 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
- गाड़ी संख्या 03269 (जसीडीह से आरा): यह ट्रेन 9 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को जसीडीह से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी. झाझा, किउल, मोकामा और पटना जंक्शन (रात 20:50 बजे) होते हुए रात 23:45 बजे आरा पहुंचेगी.
