वैशाली: महनार की प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला को राजकीय शिक्षक पुरस्कार, जानें उनके जीवन की कहानी

हसनपुर दक्षिणी की प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनकी इस उपलब्धि को महनार क्षेत्र का गौरव बताया गया है. शिक्षक दिवस पर पटना में मिला था यह सम्मान.

Hajipur News : महनार प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों की बैठक में शुक्रवार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला को सम्मानित किया गया. हसनपुर दक्षिणी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हसनपुर दक्षिणी मुसहर टोला की प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शुभम सचान ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

साक्षी सरला की उपलब्धि को बताया पूरे महनार का गौरव

इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शुभम सचान ने कहा कि साक्षी सरला की उपलब्धि पूरे महनार के लिए गौरव की बात है. उनका राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होना प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी शिक्षकों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है. उन्होंने साक्षी सरला को उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रधानाध्यापकों ने भी दी बधाई

प्रखंड के प्रभारी लेखापाल कृष्ण कुमार ने भी साक्षी सरला को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए गौरव का क्षण है. बैठक में मौजूद प्रधानाध्यापकों ने साक्षी सरला की उपलब्धि को अतुलनीय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और कार्यों से पूरे महनार के शिक्षकों को गर्व महसूस कराया है. सभी प्रधानाध्यापकों ने उन्हें बधाई दी.

5 सितंबर को पटना में मिला था राजकीय शिक्षक पुरस्कार

बताया गया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके बाद महनार में आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >