राघोपुर में बाढ़ के पानी में डूबा रुस्तमपुर थाने का चौकीदार, एसडीआरएफ कर रही तलाश

राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक चौकीदार पर भारी पड़ गया. जफराबाद पेठिया के पास राशन-दवा लेने निकले चौकीदार दिनकर कुमार बाढ़ के पानी में डूब गए. SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चला रही है.

Hajipur News : राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद पेठिया के निकट रविवार को बाढ़ के पानी में रुस्तमपुर थाने में तैनात चौकीदार दिनकर कुमार डूब गये. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चौकीदार के परिजनों और रुस्तमपुर थानाध्यक्ष को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया. रविवार की देर शाम तक चौकीदार का पता नहीं चल सका था.

राशन और दवा लाने निकले थे चौकीदार

मिली जानकारी के अनुसार जफराबाद निवासी चौकीदार दिनकर कुमार घर से राशन और दवा लाने के लिए निकले थे. इसी दौरान जफराबाद पेठिया के निकट बाढ़ के पानी में उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी में डूबते देखा और शोर मचाया. इसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गये.

एसडीआरएफ ने शुरू किया खोज अभियान

घटना की सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसके बाद चौकीदार की तलाश शुरू की गयी. एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक बाढ़ के पानी में लगातार खोजबीन करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली.

परिवार में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों के मुताबिक दिनकर कुमार के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. चौकीदार के बाढ़ के पानी में डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन और ग्रामीण उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद में तलाश अभियान पर नजर रखे हुए हैं.

थानाध्यक्ष बोले, लगातार जारी है तलाश

रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि दिनकर कुमार के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गयी. एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोज अभियान शुरू कराया गया है. टीम लगातार चौकीदार की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >