जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा, आठ सूत्री मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं

Hajipur News : वैशाली जिला अनुश्रवण समिति (सैनिक कल्याण) की बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लंबित मामलों पर चर्चा हुई. पूर्व सैनिक संघ ने आठ सूत्री मांगें रखीं, जिनमें रजासन हत्याकांड के स्पीडी ट्रायल और सैनिक हेल्प डेस्क की स्थापना शामिल है.

Hajipur News : वैशाली जिला अनुश्रवण समिति (सैनिक कल्याण) की बैठक बुधवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित की गई. बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई. साथ ही समिति के समक्ष प्राप्त नए आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजने का निर्णय लिया गया.

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक

बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता संजय कुमार ने की. इस दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सह समिति के सचिव कर्नल एस.के. त्रिपाठी, समिति के उपाध्यक्ष राजा कुंवर, सदर अनुमंडल सदस्य सुमन कुमार, महुआ अनुमंडल सदस्य मुन्ना कुमार, उपसमाहर्ता (भूमि सुधार) दीपिका कश्यप सहित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी और पुलिस विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

पूर्व सैनिक संघ ने रखीं आठ सूत्री मांगें

बैठक में वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह और महनार अनुमंडल अध्यक्ष शंभु राय ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की. इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष अनुश्रवण समिति के माध्यम से आठ सूत्री मांगें भी रखीं.

रजासन हत्याकांड के स्पीडी ट्रायल की मांग

पूर्व सैनिक संघ ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हाल ही में आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता की हत्या के मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की. इसके अलावा आर्म्स मजिस्ट्रेट द्वारा कैंप लगाकर पूर्व सैनिकों के शस्त्र अनुज्ञप्ति (आर्म्स लाइसेंस) से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने की भी मांग उठाई गई.

सैनिक हेल्प डेस्क और विशेष जनता दरबार की मांग

संघ ने राज्यपाल की घोषणा और पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुरूप जिले में सैनिक हेल्प डेस्क की स्थापना, विभिन्न थानों और अंचल कार्यालयों में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा, सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष जनता दरबार आयोजित करने तथा जिला अनुश्रवण समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करने की मांग की.

शहीद स्मारक और सैनिक परिसर के लिए भूमि आवंटन का मुद्दा भी उठा

बैठक में गलवान घाटी में शहीद वैशाली निवासी सैनिक जयकिशोर सिंह के अधूरे प्रतिमा स्थल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने तथा एकीकृत सैनिक परिसर के निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई. बैठक के अंत में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra gupt

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >