Hajipur News : माले के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

भाकपा माले के 56वें स्थापना दिवस और कॉमरेड लेनिन की 155वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में पार्टी ब्रांचों की बैठक आयोजित की गयी. ब्रांच कार्यालय पर झंडोत्तोलन के बाद भारतीय क्रांति के शहीद और दिवंगत नेताओं को दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी.

हाजीपुर. भाकपा माले के 56वें स्थापना दिवस और कॉमरेड लेनिन की 155वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में पार्टी ब्रांचों की बैठक आयोजित की गयी. ब्रांच कार्यालय पर झंडोत्तोलन के बाद भारतीय क्रांति के शहीद और दिवंगत नेताओं को दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद पार्टी की केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी आह्वान पत्र का संयुक्त रूप से पाठ किया गया. साथ ही पार्टी के आह्वान को शत-प्रतिशत लागू करने का संकल्प लिया गया. सभी ब्रांच की बैठकों के बाद भोजपुर जिले के अगिआंव के लहरपा गांव में हुए जनसंहार की निंदा करते हुए प्रतिवाद मार्च निकाला गया. सदर प्रखंड के बहुआरा में बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा जदयू के राज में सामंती तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है. दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर हमला बढ़ गया है. इन तबकों को न्याय नहीं मिल रहा है. मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को समाप्त कर जनता को अधिकारों से वंचित करना चाहती है. यूजीसी, वक्फ संशोधन विधेयक समेत अन्य प्रकार के काले कानूनों के जरिये जनता के लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं. अमेरिका ने टैरिफ युद्ध छेड़ दिया है, जिसका जवाब भारत सरकार नहीं दे रही. बिहार में भाजपा जदयू की सरकार को अपदस्थ करना हम सभी की जिम्मेदारी है. सदर प्रखंड के दयालपुर, रंदाहा, बसौली सहित अन्य ब्रांचो में भी बैठक हुई. माले नेता रामनिवास प्रसाद यादव, डॉ ज्वाला कुमार, रामनाथ सिंह, लाला प्रसाद सिंह, मनोज पांडेय, जवाहर राय, श्याम नारायण सिंह, नंदलाल राय, विजय कुमार यादव, जगन्नाथ साह, चिंता देवी आदि ने विचार रखे. लालगंज में प्रेमा देवी, राम पारस भारती, साधना सुमन, संगीता देवी, सविता देवी, किरण देवी, हरेंद्र राम, बबलू अंबेडकर, भगवानपुर में पवन कुमार सिंह, रोशन खातुन, पातेपुर में लालबाबू मंडल, सुरेंद्र कुमार सुमन, महनार में प्रदीप राय, राजापाकर में सुमन कुमार, योगेंद्र राय, वैशाली में भरत पासवान, रामचंद्र राय, बिदुपुर में अरविंद ठाकुर, रामविलोक राय, सहदेई बुजुर्ग में मो खलील, हाजीपुर नगर में मजिंदर साह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कुमारी गिरिजा पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ब्रांचों की बैठक की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >