Hajipur News : अब 25 से शुरू होगा ‘आपका शहर, आपकी बात’ कार्यक्रम

‘आपका शहर, आपकी बात’ कार्यक्रम की शुरुआत अब 25 अप्रैल से होगी. पहले यह कार्यक्रम 22 अप्रैल से शुरू होने वाला था, लेकिन इसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के कारण इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गयी.

हाजीपुर. ‘आपका शहर, आपकी बात’ कार्यक्रम की शुरुआत अब 25 अप्रैल से होगी. पहले यह कार्यक्रम 22 अप्रैल से शुरू होने वाला था, लेकिन इसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के कारण इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गयी. यह जानकारी सोमवार को पटना में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दी गयी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘आपका शहर, आपकी बात’ मोबाइल एप का औपचारिक विमोचन किया. कार्यक्रम के दौरान एक लघु फिल्म के माध्यम से अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी. वीसी के माध्यम से राज्य भर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसमें जुड़े. हाजीपुर से डीएम यशपाल मीणा, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन, लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह, नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी, अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा) अरुण कुमार सिंह, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड सदस्य और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े.

इ-रिक्शा से होगा प्रचार, सुबह होंगे कार्यक्रम : डीएम ने बताया कि इस अभिनव कार्यक्रम के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित इनोवेटिव विचार सामने आएंगे. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान का व्यापक प्रचार ई-रिक्शा के माध्यम से कराया जाए. साथ ही, सभी वार्ड सदस्यों को घर-घर जाकर अभियान की जानकारी देने को कहा गया. गर्मी को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह के समय किया जाए. नई तिथि के अनुसार पूर्व में जारी कार्यक्रमों में आवश्यक संशोधन करने के भी निर्देश दिये गये हैं.

जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं : कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. जिला प्रशासन और नगर निकाय अब आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझेंगे और उसी के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. डीएम ने कहा कि शहरीकरण को देखते हुए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है. वर्ष 2006 में जहां राज्य में 123 नगर निकाय थे, वहीं 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 261 हो चुकी है. इसके साथ ही नागरिक सुविधाओं की मांग भी तेजी से बढ़ी है. अभियान के तहत सड़क, आवास, नाला, पार्क, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, शौचालय, सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की उपलब्धता और अपग्रेडेशन पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि शहरी जीवन को और अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >