Video: बीजेपी एमएलए ने अमित शाह के खास को बताया तीसरा प्रधानमंत्री, बोले- एनडीए सरकार नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री और…

Nityanand Rai: भारतीय जनता पार्टी के विधायक अवधेश सिंह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को देश का तीसरा प्रधानमंत्री बताया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह नित्यानंद राय पर बहुत भरोसा करते हैं.

Nityanand Rai: बीजेपी विधायक अवधेश सिंह ने कहा है कि एनडीए सरकार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नित्यानंद राय से ही चल रही है. उनके इस बयान से राजनितिक सरगर्मियां तेज हो गई है. अवधेश सिंह ने यह बयान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल बांटने के कार्यक्रम में दिया. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) को लेकर अवधेश सिंह ने जो दावा किया है उसकी चर्चा बिहार से लेकर दिल्ली तक हो रही है.

अमित शाह ने नित्यानंद राय को दी है काम करने की छूट

हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंवारी गांव में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर गरीबों के बीच बीजेपी विधायक अवधेश सिंह बुधवार को कंबल बांटने पहुंचे थे. इस दौरान अवधेश सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम दूसरे राज्य में जाते हैं तो लोग नित्यानंद राय के बारे में बताते हैं कि वे भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बाद सरकार चलाने में किसी का सहयोग है तो वो हैं गृह मंत्री अमित शाह और अमित शाह नित्यानंद राय पर बहुत भरोसा करते हैं. नित्यानंद राय को काम करने की पूरी छूट है. अमित शाह को पूरा विश्वास है कि नित्यानंद राय विभाग को अच्छे से चलाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नित्यानंद राय ने लोगों में दिया संदेश

बीजेपी एमएलए अवधेश सिंह नित्यानंद राय के करीबी माने जाते हैं. अवधेश सिंह नित्यानंद राय की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनावी मैदान में उतरते हैं. उन्होंने अपने बयान के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया है कि नित्यानंद राय कितने ज्यादा पावरफुल हैं. मौजूदा केंद्र सरकार में नंबर दो माने जाने वाले अमित शाह को नित्यानंद राय पर कितना भरोसा है.

नित्यानंद राय को अमित शाह ने बताया था जिगरी

अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान उजियारपुर में कहा था, ‘कल मेरे यहां मतदान है. फिर भी मैं यहां 1500 किमी दूर यहां उजियारपुर आया हूं. क्यों आया हूं कोई बताएगा? क्यों आया हूं? क्योंकि ये नित्यानंद राय हैं न, वो मेरा जिगरी दोस्त हैं. आप इन्हें सांसद बनाकर भेज दो. मैं इन्हें बड़ा आदमी बनाने का काम करूंगा.’

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के सबसे खास ने कर दिया ऐलान, इनके नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बिहार में बनाएगी सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >