वैशाली के बिदुपुर में पोखर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वैशाली जिले के बिदुपुर में एक 42 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से जान चली गई. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में मातम छा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hajipur News: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खरिका गांव में शुक्रवार को पोखर में डूबने से एक 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

मधेपुरा का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के परिहारी वार्ड संख्या-11 निवासी अवधेश सिंह के 42 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले अपनी सास के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए खरिका गांव आया था.

बच्चे की सूचना पर हुई तलाश

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बच्चे ने पोखर में किसी व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पोखर में खोजबीन शुरू की. काफी प्रयास के बाद पिंटू सिंह का शव पोखर से बाहर निकाला गया.

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई. पिंटू सिंह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे. उनके परिवार में एक पुत्र है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस कर रही है जांच

बिदुपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला पोखर में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >