hajipur news. 273 ग्राम संगठनों में अब तक हुआ महिला संवाद

80 हजार से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा संवाद कार्यक्रम

हाजीपुर. महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है, उसे संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए जिले में बीते 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. वैशाली जिला के विभिन्न 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. इसके लिए पूरे जिला में कुल 21 महिला संवाद रथ का संचालन कराया जा रहा है. ये गाड़ियां एलइडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है. एक गाड़ी प्रति दिन दो स्थानों पर कार्यक्रम कर रही हैं. एक दिन में जिला के 42 स्थानों पर कार्यक्रम कराये जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही हैं. कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग आठ हजार महिलाएं शामिल हो रही हैं. कार्यक्रम के सातवें दिन तक 273 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हो चुका है, जिसमें 80 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है.

महिलाएं साझा कर रहीं अपना अनुभव

बताया गया कि ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है, जिससे आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पायेंगी. इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव भी लिए जा रहे हैं. सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है. उसका दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है. तैयार दस्तावेज को जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जायेगा, ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके.

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है. इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है. संजू कुमारी आरक्षण के तहत बिहार पुलिस में नियुक्त हुई हैं. रौशन खातून को पोशाक राशि का लाभ मिला है. इसके अलावा महिलाओं की अकांक्षाएं भी संकलित हो रही हैं. चेहराकलां प्रखंड के वार्ड 8 में आरती देवी ने बताया कि उसके वार्ड में 50 महिलाओं का राशन कार्ड नहीं है, सभी को राशन कार्ड मिलनी चाहिए. वार्ड नंबर 11 की मुन्नी देवी अपने वार्ड में सड़क बनाने का मांग की है. वार्ड नंबर 10 की रीता देवी ने एक चिप्स फैक्ट्री लगाने का मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >