हाजीपुर: राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच महावीर मंदिर ने बांटा अल्पाहार और पेयजल

पटना के महावीर मंदिर ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण किया है। अल्पाहार और सीलबंद पेयजल की बोतलें ज़रूरतमंदों तक पहुंचाई गईं।

Hajipur News : पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया गया. मंदिर की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच अल्पाहार के पैकेट और सीलबंद पेयजल की बोतलें बांटी गयीं. बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों की स्थिति को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह पहल की.

बाढ़ राहत शिविरों और घाटों पर पहुंचायी राहत सामग्री

महावीर मंदिर के सचिव सायन कुणाल के निर्देश पर बिदुपुर प्रखंड के बाजितपुर भिंडा स्थित बाढ़ पीड़ित कैंप में लोगों के बीच अल्पाहार और पेयजल का वितरण किया गया. इसके अलावा चेचर घाट और खालसा घाट पर नाव से आने-जाने वाले लोगों को भी राहत सामग्री और पानी उपलब्ध कराया गया.

राघोपुर क्षेत्र में सिक्स लेन पुल के नीचे और महादलित टोला सहित अन्य बाढ़ प्रभावित स्थानों पर भी लोगों के बीच अल्पाहार और पेयजल बांटा गया. राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता मिली.

धार्मिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों पर भी जोर

महावीर मंदिर की ओर से धार्मिक क्षेत्र में पटना और अयोध्या धाम में राम रसोई संचालित की जा रही है. इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है. मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण के दौरान मंदिर की ओर से पंकज कुमार, गोरखनाथ सिंह, सुरजीत मिश्रा, आर शेषाद्रि, अंजनी पांडे और अनिमेष मौजूद रहे.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा

राहत वितरण कार्यक्रम में बाजितपुर सैदात पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय, सरपंच धर्मेंद्र चौरसिया, सुभाष कुमार सिंह समेत स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. सभी ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री के वितरण में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >