शराब तस्करी का भंडाफोड़, 58 लीटर शराब बरामद

महनार थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर चमरहरा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने एक बथान से 58.26 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की है. मामले में तीन लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

महनार. महनार थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर चमरहरा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने एक बथान से 58.26 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की है. मामले में तीन लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि चमरहरा मठ के पास नदी किनारे स्थित प्रेम सिंह के फूस के बथान में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब छिपाकर रखी गयी है, जिसे बिक्री के लिए निकाला जाना था. सूचना की तस्दीक के बाद महनार थाने की पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापेमारी की कार्रवाई की. बाइक और बोरों से मिली शराब छापेमारी के दौरान बथान के पास खड़ी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक की सीट पर रखे प्लास्टिक बोरे से ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180 एमएल के 193 टेट्रा पैक बरामद किया गया. वहीं झोंपड़ी की तलाशी के दौरान भूसे के बोरे से आफ्टर डार्क ब्लू ब्रांड के 180 एमएल के 14 टेट्रा पैक विदेशी शराब मिली. इसके अलावा एक अन्य बोरे से एक लीटर की 21 प्लास्टिक बोतलों में भरा स्प्रिट जैसा मादक पदार्थ भी बरामद किया गया. तीन आरोपित मौके से फरार बताया गया कि पुलिस के पहुंचते ही बथान पर मौजूद तीन व्यक्ति भागने लगे. पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नदी और चौर क्षेत्र होने के कारण वे फरार हो गये. स्थानीय चौकीदार और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद फरार आरोपियों की पहचान चमरहरा निवासी प्रेम सिंह, चकेसो गांव निवासी गोलू कुमार तथा अमन कुमार के रूप में की गयी. पुलिस ने सभी बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया है. क्या कहते हैं पदाधिकारी इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश्वर पाठक ने बताया कि प्रेम सिंह, गोलू कुमार और अमन कुमार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >