HAJIPUR NEWS : ट्रक के धक्के से सास की मौत, दामाद जख्मी

HAJIPUR NEWS : हाजीपुर-महनार मार्ग पर बिदुपुर थाने के पानापुर शिव मंदिर के निकट ट्रक के धक्के से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं बाइक चला रहा महिला का दामाद घायल हो गया.

बिदुपुर. हाजीपुर-महनार मार्ग पर बिदुपुर थाने के पानापुर शिव मंदिर के निकट बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, इस घटना में बाइक चला रहा महिला का दामाद घायल हाे गया. मृतका लाडो देवी जुड़ावनुपर गांव निवासी भुनेश्वर साह की पत्नी बतायी गयी है. हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का लोगों ने पीछा किया, लेकिन ट्रक का चालक व खलासी मथुरा धर्मकांटा के समीप खड़ी कर भाग निकला. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप हाजीपुर-महनार मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार को लाडो देवी मायाराम हाट से अपने दामाद के साथ बाइक से घर लौट रही थी. जैसे ही वे दोनों पानापुर शिव मंदिर के पास पहुंच कि तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबर्दस्त की बाइक दूर जा गिरी. इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका दामाद घायल हो गया. हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने जब ट्रक का पीछा किया, तो ट्रक चालक व खलासी मथुरा धर्मकांटा के पास ट्रक खड़ा कर भाग निकले. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क को जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >