महुआ (हाजीपुर) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी कोड़ते हुए एक जेसीबी जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया के समीप अवैध रूप से मिट्टी कोड़ने की सूचना मिलते ही खनन विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जेसीबी जब्त कर ली.
सुबह-सुबह कार्रवाई, अवैध मिट्टी खनन में इस्तेमाल जेसीबी जब्त
जिसे थाना को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि जब्त जेसीबी थाना परिसर में खड़ी है. जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानों से बच्चों को छुड़ाया गया, दुकानदारों पर FIR दर्ज
