बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानों से बच्चों को छुड़ाया गया, दुकानदारों पर FIR दर्ज

Hajipur News : हाजीपुर गोरौल चौक बाल श्रम मामला: दो बाल श्रमिक मुक्त, दो दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज.

हाजीपुर से सुधीर कुमार झा की रिपोर्ट
Hajipur News : गोरौल चौक पर दो दुकानों में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है. साथ ही दोनों दुकानदार पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. बताया गया है कि गोरौल चौक स्थित सोनू मिष्ठान दुकान में काम कर रहे सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाना अंतर्गत अथरी गांव निवासी बाल मजदूर दीपक कुमार एवं धीरज हैंडलूम से भगवानपुर थाना अंतर्गत सिहमा कल्याण गांव निवासी गौरव कुमार को को मुक्त कराया है.

अनिल साह और प्रमोद चौधरी नामजद, बाल श्रम मामले में कार्रवाई

वहीं दर्ज एफआईआर में मिष्ठान दुकान के मालिक अनिल साह एवं हैंडलूम के मालिक प्रमोद कुमार चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोरौल अंकित राज भगवानपुर नेहा कुमारी एवं राजापाकर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजीत कुमार चौधरी शामिल थे.

Also Read : बिहार में मिलीं 3.25 लाख से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां, 700 वर्ष पुरानी धरोहरें भी शामिल, डिजिटाइजेशन का कार्य तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >