महुआ (हाजीपुर) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ विद्युत कार्यालय परिसर में बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन संघ का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें नई कमिटी का भी गठन किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को आयोजित की गई वार्षिक सम्मेलन में यूनियन से जुड़े कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई.संघ के मुख्य लाइन मैंन उमाशंकर साह की अध्यक्षता तथा उप मंत्री धर्मदेव सिंह के संचालन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महावीर प्रसाद सिंह ने कहा कि संघ को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में नीचे स्तर के कर्मियों की अहम भूमिका होती है. वही महामंत्री भरत झा ने कहा कि कर्मियों के हक अधिकार दिलाना यूनियन की पहली प्राथमिकता है.
सम्मेलन में कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार व सहायक अभियंता किरण भारती सम्मानित
महुआ विद्युत प्रमंडल कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार तथा सहायक विद्युत अभियंता किरण भारती को यूनियन द्वारा बुके देकर स्वागत करते हुए शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता ने कहा कि मेरे स्तर से कर्मियों को जहां तक मदद होनी होगी हम करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि बिजली की लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. जल्द ही समस्याएं दूर हो जाएगी.इस मौके पर प्रमंडलीय स्तरीय कमिटी में उमाशंकर साह को संरक्षक,राजवेंद्र राय को अध्यक्ष,सुमन कुमारी एवं उमेश साह को उपाध्यक्ष,नीरज कुमार उर्फ अनमोल गिरी को सचिव,रामबाबू दास एवं दीपक कुमार को सहायक सचिव,मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष तो पप्पू तिवारी को संगठन मंत्री बनाया गया.जबकि भोला सिंह,अजीत कुमार वर्मा,सतीश कुमार,शिवनाथ पासवान,सुजीत कुमार,अमरजीत पासवान,रणधीर कुमार,धर्मेंद्र कुमार,विजय राय,मो मोजिम, छोटन कमार,लालबाबू राय,विश्वजीत कुमार,सचिन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.सम्मेलन को एसयूसीआई के जिला सचिव ललित कुमार घोष,मदन प्रसाद,अमितेश सिंह,आमोद कुमार के साथ अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.
Also Read : जेपी विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 6 जून से 18 जून तक आवेदन
