बेलसर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हौजपुरा में विदेशी शराब जब्त

Hajipur News : डॉग स्क्वायड की मदद से लगातार हो रही बरामदगी, पुलिस ने बताया कारगर तरीका, शराब तस्करी में नई रणनीति अपनाते धंधेबाज, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

पटेढ़ी बेलसर (हाजीपुर) से विनय पटेल की रिपोर्ट
Hajipur News :अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बेलसर थाना पुलिस को बुधवार की शाम महत्वपूर्ण सफलता मिली. डॉग स्क्वायड की मदद से थाना क्षेत्र के हौजपुरा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई. इस कार्रवाई में डॉग स्क्वायड के प्रशिक्षित कुत्ते की भूमिका अहम रही, जिसने छिपाकर रखी गई शराब तक पुलिस को पहुंचाया.जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ हौजपुरा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस रवि रंजन उर्फ कल्लू के घर पहुंची. तलाशी के दौरान डॉग स्क्वायड के कुत्ते ने सूंघकर उस स्थान की पहचान की, जहां अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 55 पीस केन बीयर बरामद की.

शराब तस्कर रवि रंजन उर्फ कल्लू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बताया जाता है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज रवि रंजन उर्फ कल्लू मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.थानाध्यक्ष का कहना है कि शराब तस्कर और धंधेबाज शराब को छिपाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं.कई बार सामान्य तलाशी के दौरान ऐसे ठिकानों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे मामलों में डॉग स्क्वायड की सहायता काफी कारगर साबित हो रही है. प्रशिक्षित कुत्ते शराब की गंध के आधार पर छिपाकर रखी गई खेप तक आसानी से पहुंच जाते हैं.उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक मनीष कुमार,शैलेश कुमार भी पुलिस बल के साथ शामिल थे.

Also Read : शहजाद को पीट-पीटकर मारनेवाले 5 अरेस्ट; तड़पता छोड़नेवाला दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त होंगे, थानेदार पर शोकॉज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >