चक्रमदास गांव में सनसनी, रातोंरात पोखर में मर गईं लाखों की मछलियां

Hajipur News : सुबह पोखर में तैरती मिलीं मृत मछलियां, पीड़ित ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप

वैशाली प्रखंड से दीपक कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : चक्रमदास गांव में पोखर में कथित रूप से जहर डालकर लाखों रुपये की मछलियां मार देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित मत्स्य पालक ने वैशाली थाना में आवेदन देकर मामले की जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रमदास निवासी बीरध्वज कुमार, पिता स्वर्गीय चंदेश्वर राय, अपने निजी पोखर में मछली पालन का व्यवसाय करते हैं. उन्होंने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 3 जून की शाम करीब 6 बजे पोखर के समीप पानी गिराने को लेकर उनके पड़ोसी वैद्यनाथ राय एवं जगरनाथ राय के साथ विवाद और कहासुनी हुई थी.

विवाद के बाद पोखर में मिलीं मृत मछलियां, थाने पहुंचा मामला

पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह जब वह अपने पोखर पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में तैरती हुई मिलीं. पानी की जांच करने पर उन्हें संदेह हुआ कि पोखर में किसी ने जहर मिला दिया है. बीरध्वज कुमार ने आवेदन में कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि विवाद के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों ने ही पोखर में जहर घोलकर डाला, जिससे उनकी मछलियां मर गईं और उन्हें लगभग एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़ित ने थाना प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >