hajipur news. निर्माण संबंधित योजनाओं में जल्दबाजी में टेंडर निकाल कमीशन से चुनावी खर्च निकाल रही सरकार : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात करने के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा

हाजीपुर. बिहार में एनडीए की सरकार में संस्थागत भ्रष्टाचार और संगठित लूट के कारण राज्य में वित्तीय अराजकता फैली हुई है. एक भ्रष्टाचारी गिरोह बिहार को संचालित कर रहा है. सरकार ने आनन-फानन में विगत सात कैबिनेट की बैठकों में 76 हजार 622 करोड़ रुपये की योजनाओं की स्वीकृति दी है. इनमें से अधिकांश योजनाएं केवल निर्माण से संबंधित है. भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और अन्य ऐसे विभागों से संबंधित योजनाएं जहां ग्लोबल टेंडर और ठेकेदारी के माध्यम से मंत्रियों को 30 प्रतिशत तक कमीशन मिलता है.

उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा.

बिना सोचे-समझे ढांचा खड़ा कर प्रदेश के खजाने को लूटना सरकार का उद्देश्य

नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया के माध्यम से सरकार को घेरते हुए कहा कि ये भ्रष्ट सरकार चुनावी वर्ष में निर्माण संबंधित योजनाओं में तत्काल टेंडर निकाल कर कमीशन प्राप्त कर चुनावी खर्च निकाल रही है. बिना सोचे-समझे निर्माण करना और ढांचा खड़ा कर प्रदेश के खजाने का धन लूटना ही इस सरकार का उद्देश्य रह गया है. इनके लोग कह रहे है कि दुबारा तो सरकार में आना है नहीं, इसलिए बचे समय में जल्द से जल्द टेंडर निकालो और लूट मचाओ. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट साइज 3 लाख 17 हजार करोड़ रखा गया है, जो विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तुलना में 38 हजार करोड़ अधिक है. सरकार बताए कि इस वित्तीय वर्ष के बजट के योजना मद में जो 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपए का जो प्रावधान किया गया है क्या उसमें विगत वित्तीय वर्ष की ऑन गोइंग योजनाओं की राशि सम्मिलित नहीं है. अगर है, तो फिर नई योजनाओं के लिए राशि कहां से लायेंगे.

बजट का 8-9 प्रतिशत केवल सूद देने में ही जा रहा

इस सरकार के कुल बजट का 8-9 प्रतिशत केवल सूद देने में ही जा रहा है. सालाना 25 से 30 हजार करोड़ तो सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का ब्याज चुकता करने में ही चला जाता है. राघोपुर जाने के दौरान महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन, देव कुमार चौरसिया, इंजीनियर सुनील सिंह, संतोष चौधरी, बबलू राय, विधुशेखर प्रसाद यादव, अजीत कुमार, अमर आलोक, अनिल राय, रमाशंकर राय, संजय पासवान, सतीश कुमार, विशाल गौरव, शंभू राय समेत सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने रामाशीष चौक पर भव्य स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >