Video: महात्मा गांधी सेतु पर चलती BSRTC बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Video: महात्मा गांधी सेतु पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के एक बस में आग लग गई. इससे बस में अफरातफरी का माहौल बन गया.

Video, हाजीपुर: हाजीपुर-पटना मार्ग पर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-1 के नजदीक तेरसिया मोड़ के पास बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के सीएनजी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी. अचानक लगी आग के कारण लोग डर गए. यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई. इस घटना की खबर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाना की पुलिस और तीन फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि BSRTC की यह बस हाजीपुर जंक्शन से पैसेंजर लेकर पटना जंक्शन जा रही थी. बस में लगभग पचास यात्री सवार थे. बस में आग लगते ही चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. बता दें कि 11 जनवरी को भी महात्मा गांधी सेतु पर बस में आग लगी थी. इस घटना में भी यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई थी. देखें Video:

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी सेतु पर चलते-चलते धू-धूकर जलने लगी बस, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >