hajipur news. आवास योजना के लिए बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें : डीएम

नगर परिषद कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1016 लाभार्थियों को कार्यादेश वितरण एवं लाभुकों के खाते में पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये भुगतान के लिए शिविर लगाया गया

हाजीपुर. नगर परिषद कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1016 लाभार्थियों को कार्यादेश वितरण एवं लाभुकों के खाते में पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये भुगतान के लिए शिविर लगाया गया. दूसरे और तीसरे किश्त में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम यशपाल मीणा एवं हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति डॉ संगीता कुमारी ने की. वहीं, संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया.

आवास बनाने में ही खर्च करें पैसे

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि जिन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है, वे उन पैसों को आवास बनाने में ही लगाए और इधर उधर खर्च नहीं करें. सरकार आवास विहीन लोगों को पक्का आवास बनाने के लिए ही यह रकम दे रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के काम में बिचौलियों के जाल में नहीं फंसना है. सीधे कार्यालय में आकर अपनी परेशानी को बताए और यहां बैठे अधिकारी आपकी समस्या का समाधान करेंगे. डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को सभी गरीबों की चिंता है. पहले शहरी क्षेत्र में आवास योजना का विकल्प नही था, लेकिन अब सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान के लिए पैसा दिया जा रहा है.

सभापति ने कहा कि पहली बार इतनी संख्या में लाभुकों को एक बार में शिविर लगाकर कार्यादेश दिया जा रहा है. इसमें लाभुकों को उनके खाते में डायरेक्ट पहली किश्त का एक लाख रुपया ट्रांसफर हो जायेगा. इससे गरीब लोगो को भी पक्का मकान में रहने का सपना साकार होगा. कार्यक्रम में उपसभापति कंचन कुमारी, वार्ड पार्षद ब्रह्मदेव भगत, ज्योत्स्ना कुमारी, अभय कुमार विशाल, रघुनाथ चौधरी, पूनम चौरसिया, अरुण सिंह, बिंदु देवी, सतीश शर्मा, मंजू देवी, माला देवी, रविन्द्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि में राजेश कुमार झा, मो टिंकू, सुमित कुमार, गोपी राय, अविनाश, शम्भू साह, राजू समेत नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >