पहली सावन मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

सावन के पहले मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई. भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया.

Vaishali News: हाजीपुर सदर प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर ईजरा वार्ड संख्या सात स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सावन माह के प्रथम मंगलवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्तों ने स्नान-ध्यान के बाद मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और गांव की उन्नति की कामना की.

हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से गूंजा मंदिर परिसर

समारोह के दौरान आचार्य भूषण बाबा ने बजरंगबली की विधि-विधान के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई. मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामधुन का सामूहिक पाठ किया. भक्तों ने नारियल, फूल-माला, सिंदूर और लड्डू अर्पित कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया.

पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही, जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया. इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

सावन मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व

पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह का प्रत्येक मंगलवार भगवान श्री हनुमान की आराधना के लिए अत्यंत विशेष और फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर बजरंगबली सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.

दिन भर मंदिर परिसर 'जय श्रीराम' और 'जय बजरंगबली' के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान रहा. व्यवस्था को सुचारू बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से शिक्षक सोनू कुमार, सन्नी कुमार, विक्की कुमार, नवल किशोर राय, सुनील राय, अमिताभ बच्चन, विकास कुमार, पंकज कुमार, हरेंद्र राय, प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >