हाजीपुर : महुआ में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, नाले में फंसी कार, करीब एक घंटे तक यातायात बाधित

Mahua Dilapidated Road : महुआ नगर परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क और जाम नालों की समस्या के कारण एक कार नाले में फंस गई. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला. इस घटना ने सड़क और नाले की बदहाली को उजागर किया है.

Mahua Dilapidated Road : वैशाली जिले के महुआ नगर परिषद क्षेत्र में बदहाल सड़क के कारण एक कार नाले में फंस गई. घटना के बाद करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला गया.

बदहाल सड़क पर नाले में फंसी कार

दरअसल, महुआ नगर परिषद क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में सोमवार की शाम एक कार चालक ने खराब सड़क पर संतुलन खो दिया. इसके बाद कार सड़क किनारे बने नाले में फंस गई, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया.

ट्रैक्टर की मदद से निकाली गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने काफी प्रयास के बाद भी कार को बाहर नहीं निकाल पाया. इसके बाद गमछे की मदद से कार को ट्रैक्टर से बांधकर बाहर निकाला गया. कार निकलने के बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका.

करीब एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन

कार के नाले में फंसने से सड़क पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने भी कार को बाहर निकालने में सहयोग किया.

सड़क और नाले की बदहाली पर लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में पुरानी बाजार से विष्णु चौक होते हुए काली मंदिर तक सड़क लंबे समय से जर्जर है. सड़क किनारे बने जल निकासी नाले भी जाम पड़े हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों ने उठाई सुधार की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क और नाले की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत तथा नालों की सफाई कराने की मांग की है.

Also Read : वैशाली एसपी पहुंचे रुस्तमपुर थाना, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >