हाजीपुर में देर रात भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाई 10 राउंड गोलियां

Firing On BJP Leader House : हाजीपुर में भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर अज्ञात अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग। मौके से 10 खोखे बरामद, इलाके में दहशत का माहौल। पुलिस जांच में जुटी।

Firing On BJP Leader House : हाजीपुर में देर रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता एवं हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर मोहल्ले में अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 राउंड गोलियां चलाई. लगातार चल रही गोलियों की आवाज से पूरा इलाके में दहशत फैल गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई.

फायरिंग के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के इलाके की भी जांच की.

बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे दो अपराधी

जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर गोलीबारी की और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है. राजीव ब्रह्मर्षि के घर के बाहर लगे कैमरों के साथ ही आसपास के अन्य मकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें.

मौके से मिले 10 खाली खोखे

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. इस दौरान करीब 10 खाली खोखे बरामद किए गए. पुलिस अब बरामद खोखों समेत घटनास्थल से मिले अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

थाना प्रभारी का बयान

सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से 10 खोखे बरामद किए हैं.

राजीव ब्रह्मर्षि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी है

राजीव ब्रह्मर्षि भाजपा वैशाली जिला दक्षिणी के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी हैं. उनके घर पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >