नशीब में नहीं था जो हमको मिला नहीं... बिहार पुलिस की महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया रील्स, वीडियो वायरल

Bihar Police News: बिहार के हाजीपुर में डायल-112 की पुलिस टीम में तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला सिपाही ने वर्दी पहनकर रोमांटिक गाने पर रील बनाई हैं. उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है.

Bihar Police News: बिहार के हाजीपुर में डायल-112 की पुलिस टीम में तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला सिपाही ने वर्दी पहनकर रोमांटिक गाने पर रील बनाई हैं. उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है. जो अब खूब तेजी से वायरल हो रहा है. महिला सिपाही का नाम अंतिमा कुमारी बताया जा रहा है.

बता दें कि अंतिमा कुमारी जंदाहा थाना क्षेत्र में डायल-112 पुलिस की पुलिस टीम में तैनात हैं. बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा एक निर्देश जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि वर्दी में या हथियार के साथ रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह नियम का उल्लंघन है.

डायल-112 प्रभारी ने कार्रवाई को लेकर क्या कहा?

फिलहाल, महिला सिपाही का यह इंस्टाग्राम रील खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस मामले में डायल-112 प्रभारी पूर्णिमा कुमारी ने कहा है कि महिला सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी. आदेश का इंतजार किया जा रहा है.

Also Read: गोपालगंज में एसपी का भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन थानाध्यक्ष को किया निलंबित

महिला सिपाही का इन गानों पर वीडियो हो रहा वायरल

  1. अरमा था हमको जिसका … वो गूल खिला नहीं – नशीब में नहीं था जो … हमको मिला नहीं !
  2. आज कल रात भर नींद आती नहीं – एक पल के लिए याद जाती नहीं .. दिन महीने समा-साल ऐसा लगा- पहले दिल का मेरे हाल ऐसा न था!
  3. इसके अलावा कई फिल्म डॉयलॉग पर भी डायल 112 के सरकारी गाड़ी पर सवार होकर ऑन ड्यूटी वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड की है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >