हाजीपुर में पांच बच्चों की मां से दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Bihar Crime News: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में पांच बच्चों की मां की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

Bihar Crime News: (दिलीप कुमार): वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो लोगों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए महुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

महिला की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर टाड़ा गांव निवासी एक महिला, जो पांच बच्चों की मां है, उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर दो लोगों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की.

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी बम शंकर सहनी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में हाजीपुर भेज दिया गया. वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >