वैशाली में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, प्रताड़ना के आरोप के बीच जांच में जुटी पुलिस

वैशाली के भगवानपुर रत्ती गांव से एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया है. तीन बच्चों की मां, नीलू देवी पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hajipur News: वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

तीन बच्चों की मां थी मृतका

मृतका की पहचान भगवानपुर रत्ती गांव निवासी 30 वर्षीय नीलू देवी, पति राजेश साह के रूप में हुई है. वह तीन छोटे बच्चों की मां थी. बताया गया कि उनके पति राजेश साह और ससुर हरिशंकर साह रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहते हैं, जबकि नीलू देवी अपनी सास के साथ गांव में रहती थीं.

विवाद के बाद उठाया कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद नीलू देवी ने अपने पति को फोन किया, लेकिन कथित तौर पर संपर्क नहीं हो पाने के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया. घटना के समय उनके तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे और सास खेत में काम करने गई थीं.

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के भाई विशाल कुमार, निवासी गदाई सराय, मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपनी बहन को प्रताड़ित किए जाने का आरोप सास पर लगाया है. परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar srivastava

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >