Hajipur News : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिले के सररिया पंचायत के वार्ड संख्या-09 में बने पीसीसी सड़क को जेसीबी से उखाड़ देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसी मुद्दे पर सोमवार को पंचायत भवन में मुखिया उर्मिला राय की अध्यक्षता में महापंचायत का आयोजन किया गया.
सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अपनी-अपनी राय रखी. लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.
मुखिया पक्ष ने लगाया द्वेष का आरोप
मुखिया प्रतिनिधि पवन यादव ने कहा कि सड़क का निर्माण नियमों के अनुसार कराया गया था, लेकिन एक ग्रामीण ने उसे जेसीबी से उखाड़ दिया, जो पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा कि यदि कोई आपत्ति थी तो उसे लिखित रूप में रखा जाना चाहिए था.
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
बैठक में शामिल लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से दोषी पर कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन
महापंचायत में उपस्थित लोगों ने वैशाली डीएम और एसपी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया और सामूहिक रूप से हस्ताक्षर भी किए.
Also Read : लोकगायक, अभिनेता से नेता बनने तक, पवन सिंह का ‘पावर स्टार’ सफर
