सोनपुर मंडल में स्टेशन मास्टरों का आक्रोश मार्च, आरपीएफ कार्रवाई और लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन

Sonepur Division Station Masters Protest : सोनपुर मंडल में स्टेशन मास्टरों ने आगरा कैंट स्टेशन पर हुई घटना के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया.

Sonepur Division Station Masters Protest : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर सोनपुर मंडल में स्टेशन मास्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों और आगरा कैंट स्टेशन पर हुई घटना के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला. प्रदर्शन के बाद मंडल रेल प्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया.

आगरा घटना के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

हाजीपुर स्थित सोनपुर मंडल में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर स्टेशन मास्टरों ने आक्रोश मार्च निकाला. प्रदर्शन के दौरान रेलवे कर्मियों ने विभाग और आरपीएफ के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन का कारण 12 जुलाई को आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन अधीक्षक के साथ कथित मारपीट की घटना को बताया गया.

दोषी आरपीएफ कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने धरना देकर घटना में शामिल दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. स्टेशन मास्टरों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्य वातावरण पर गंभीर प्रभाव डालती हैं.

केंद्रीय और मंडल स्तरीय मांगें भी उठाईं

प्रदर्शन के दौरान स्टेशन मास्टरों ने अपनी लंबित मांगों को भी दोहराया. इनमें 12 घंटे के रोस्टर को समाप्त करने, स्टेशन मास्टर कैडर में रिक्त पदों को भरने, अंतर रेलवे एवं मंडल स्तरीय स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा रात्रि ड्यूटी भत्ते को सीलिंग से मुक्त करने की मांग प्रमुख रही. इसके साथ ही मंडल स्तर की अन्य मांगें भी रखी गईं.

30 से 40 स्टेशन मास्टर हुए शामिल

आक्रोश मार्च में लगभग 30 से 40 स्टेशन मास्टर शामिल हुए. प्रदर्शन का नेतृत्व सोनपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष राणा रत्नेश कुमार सिंह और मंडल सचिव विद्यानंद भगत ने किया. कार्यक्रम के समापन पर सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा गया.

Also Read : हाजीपुर : महुआ थाना के पास आधी रात ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति बाधित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >