गोरौल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान अधेड़ का पैर फिसला, गिरने से हुई मौत

Hajipur News : मृतक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मो शमसाद के रूप की गयी है.

Hajipur News : (सुधीर कुमार झा की रिपोर्ट)

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल रेलवे स्टेशन पर गाड़ी में चढ़ने के दौरान एक व्यक्ति की मौत गाड़ी से गिरकर हो गयी. मृतक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मो शमसाद के रूप की गयी है.

हाजीपुर कोर्ट जा रहा था अधेड़

बताया गया है कि मृतक व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में किसी केस में हाजिर होने के लिये रक्सौल इंटरसिटी में चढ़ रहा था, इसी दौरान ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी, व्यक्ति का अचानक पैर फिसल गया. जिसके कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया. इस हादसा में उसकी जान चली गयी.

मामले की जांच की जा रही

स्टेशन मास्टर शशिकांत मीना ने बताया कि जीआरपी को सूचना दी गयी है. शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी. घटना की जानकारी परिजनों को दी जा रही है. मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बारिश से बदला मौसम का मिजाज: तपती गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >